header ads

मछली पकड़कर लौट रहे दो लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर,कुंदर बराज डैम से मछली लेकर लौट रहे थे

सदर थानाक्षेत्र के ढंड गांव के समीप कुंदर बराज डैम से मछली पकड़कर बिठलपुर लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए जिसमें एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सदर प्रखंड क्षेत्र के विठलपुर निवासी नरेश पासवान तथा नारायण मांझी बुधवार की सुबह जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के कुंदर बराज डैम में

मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़कर वहां से जब वह लौट रहा था तभी जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के ढंड गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां नारायण जी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget