header ads

नए मतदाताओं को डीएम और प्रेक्षक ने दिलाई मतदान करने की शपथ

जिले में आगामी 3 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार, सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी मिश्र, एमजे प्रदीप चंद्रन, विनोद कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में बुधवार को स्वीप कोषांग की तरफ बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें इस बार पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आई छात्राओं को स्वीप कोषांग के तरफ से पुरस्कृत किया गया।

जबकि कार्यक्रम में आइसीडीएस टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम में अधिकारियों ने उपस्थित नए मतदाता सहित सभी मतदाताओं को मतदान से संबंधित शपथ दिलाई। मौके पर डीडीसी अभिलाषा कुमारी, डीपीओ नीना सिंह के अलावा विभिन्न परियोजनाओं की सीडीपीओ, एलएस, सेविका एवं आम मतदाता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DM and observer administered oath to new voters


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget