header ads

मानसी के बख्तियारपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र महीनों से बंद, मरीजों को होती है परेशानी

मानसी प्रखंड के बख्तियारपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र कब खुलती है और कब बंद होती है इसका पता स्थानीय लोगों को भी नहीं चल पाता है। बुधवार को भी उप स्वास्थ केद्र बंद ही था।

स्थानीय लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त उप स्वास्थ केन्द्र लंबे समय से बंद है। जहां न तो डाॅक्टर आते हैं और न ही कोई नर्स आती है। सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ा कर अस्पताल का कार्य संचालित किया जाता है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। यहां पदस्थापित डॉक्टर से लेकर नर्स तक अपनी उपस्थिति बनाने से मतलब रखते हैं। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को इलाज भाग्य भरोसे ही हो पाता है।

बताया जाता है कि मरीज के भाग्य ने साथ दिया तो स्वास्थ्य केन्द्र खुला मिला नहीं तो बंद। अगर महीनों पूर्व खुला भी होता था तो वहां उपयोगिता के अनुसार दवाई भी उपलब्ध नहीं थी। वहीं स्थानीय पप्पू सिंह, सुरेश सिंह ,धीरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह बताते हैं कि अक्सर स्वास्थ्य उपकेन्द्र में ताला लटका हुआ ही देखा जाता है और मरीज अस्पताल का चक्कर काटते रहते हैं।

हालांकि जब इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार से पूछा गया तो पहले तो उन्होंने इस मामले को अनसुनी किया फिर उन्होंने बताया कि हम पता कर के बताते है। इधर उपस्वास्थ केन्द्र बंद रहने से स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृत कराते हुए वहां नियमित रूप से डॉक्टर एवं एएनएम को पदस्थापित करने की मांग किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mansi's Bakhtiyarpur health sub-center has been closed for months, patients suffer


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget