उपमंडल चौपाल की रुसलाह पंचायत में आदमखोर हो चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। रुसलाह से लेकर देवत पंचायत के मटलाना गांव तक तेंदुए की पिछले दो सालों से दहशत है। तेंदुआ इस क्षेत्र में पिछले दो सालों में दर्जनों पालतू पशुओं को शिकार बना चुका।
शनिवार रात तेंदुए ने रुसलाह के शेइला गांव में एक डेढ़ वर्षीय बालक को मौत के घाट उतार डाला। वन विभाग की टीम ने हरकत में आते हुए वन मंडलाधिकारी अवनि भूषण राय के नेतृत्व में सोमवार को गांव का दौरा कर आदमखोर के संभावित आने-जाने वाले रास्तों पर दो ट्रैप कैमरा और एक पिंजरा लगा दिया है। विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार एक लाख रुपए की राशि बतौर मुआवजा भी दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment