header ads

जाठियादेवी के पास कार गिरी, कार में सवार 2 में से 1 की मौत

जाठियादेवी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार को सुबह के समय हुआ। कार जुब्बड़हट्टी से शिमला की ओर रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे।

दोनों व्यक्ति जुब्बड़ एयरपोर्ट पर काम करते थे। पुलिस को दिए बयान में लखनऊ निवासी सुनीत कुमार ने बताया है कि वह अपने एक साथी कर्मचारी विपिन कुमार के साथ अपनी कार में सुबह के समय निजी काम से जुब्बड़हट्टी से टुटू के लिए निकले।

जुब्बड़हट्टी से वे दोनों कार में सुबह करीब 2ः30 बजे चले। कार को विपिन कुमार चला रहा था और तीन बजे करीब जब वे जाठिया देवी से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे तो मोड़ पर कार अनियिंत्रित हो गई।

कार सड़क से लुढ़कती हुई करीब 100 मीटर नीचे चली गई। कार में विपिन कुमार निवासी कंडाघाट की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सुनीत कुमार को चोटें आई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car falls near Jathiadevi, 1 killed in car


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget