रामपुर में अब ऑटो में ओवरलोडिंग किसी भी सूरत नहीं होनी चाहिए। वहीं एक दिसंबर से सभी ऑटो चालकों को अपनी सवारियों को टिकट भी देना होगा ताकि सवारियों की सुरक्षा और संबंधित ऑटो की पहचान की जा सके।
ऑटो चालकों की मनमानी और ओवरलोडिंग की बार-बार आ रही शिकायतों को ध्यान में रख कर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने नगर परिषद, ऑटो यूनियन, व्यापार मंडल और पुलिस के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने सभी पक्षों की बातों को सुना और सब के सहयोग से निर्णय भी लिए। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ओवरलोडिंग, ज्यादा रेट लेना, हर क्षेत्र में लोगों को न ले जाना अब नहीं चलेगा।
निर्देश न मानने की सूरत में ऑटो यूनियन को भी जुर्माना लगेगा और बार-बार गलती करने पर पंजीकरण भी रद्द किया जाएगा। ऑटो यूनियन को निर्देश दिए कि हर ऑटो चालक पहली दिसंबर से सवारियों को दस और बीस रुपए की टिकट बैठते ही देगा। ऑटो यूनियन ने रेट बढ़ाने की जो सूची प्रशासन को दी थी, उसमें अधिकतर को मान लिया गया है।
रामपुर बस स्टैंड में केवल छह ऑटो को पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दे दी गई है। ऑटो चालकों को न्यू बस स्टैंड, खनेरी अस्पताल और ओल्ड बस स्टैंड में रात्रि सेवा के लिए तीन-तीन ऑटो रखने होंगे। ओवरलोडिंग और अधिक किराया वसूला तो 500 रुपए जुर्माना भी लगेगा।
इसके अलावा ऑटो चालकों को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल, पुराना बस अड्डे और न्यू बस अड्डे के पास लोगों की सुविधा के लिए रात्रि सेवाएं भी देनी होंगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस समय रामपुर में 166 ऑटो यूनियन के पास पंजीकृत हैं, जो अन्य ऑटो पंजीकृत नहीं है और अवैध रूप से चल रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
झाकड़ी बुकिंग के लिए 200 रुपएः अब पुराना बस अड्डे से नोगली, रचोली, खनेरी, नोगली पुल, फारेस्ट गेट, कल्याणपुर जाने के लिए अब 20 रुपए, जबकि पहले आने लाने लिए 10 रुपए ही लगते थे। वहीं अब झाकड़ी और दत्तनगर के लिए बुकिंग के लिए लोगों को 200 रुपए किराया देना होगा। वही रोपड़ से रामपुर आने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 40 रुपए कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment