header ads

मतदान आज, 6 बजे तक वोटिंग

विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 75 प्रत्याशियों का भाग्य आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम में कैद हो जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 14 लाख 59 हजार 841 मतदाता 75 प्रत्याशियों के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ व आसपास के इलाके में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 2062 बूथों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इसमें 29 मतदान केंद्र कोसी नदी के अंदर है। मतदान को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी को सुधारने और उसपर कार्रवाई करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इधर, शुक्रवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए डिस्पैच सेंटरों से संबंधित सामग्री व दस्तावेज के साथ मतदानकर्मी बूथ पर योगदान ले लिए हैं। इधर, चुनाव में 9957 कुल कर्मियों को लगाया गया है।
छह बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटरों से देर शाम तक कराई जाएगी वोटिंग
शुक्रवार की सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों पर मतदान कर्मियों को पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना किए गए। पूरे दिन यह प्रक्रिया चलती रही। इसके साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी व उनके साथ तैनात किए गए पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को उनके वाहन के साथ भेजे जाने की प्रक्रिया चलती रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम महेन्द्र कुमार व एसपी मनोज कुमार तमाम तैयारियों का जायजा लेते रहे। शनिवार की सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैसे मतदान केंद्र जहां शाम के छह बजे भी मतदाता पंक्ति में खड़े मिलेंगे, उन्हें भी मतदान करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भयमुक्त होकर लोगों से घर से निकलन मतदान करने की अपील की है और कहा है कि उनका हर वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

हर विस में नियंत्रण कक्ष

डीएम ने शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिले में विधानसभा वार नियंत्रण कक्ष बनाए हैं। इसकी देखरेख के लिए सहायक समाहर्ता दीपक मिश्रा और नोडल पदाधिकारी के रूप में डीसीओ अरविंद पासवान को नियुक्त किया है।

205 बूथों पर वेबकास्टिंग
जिले के पांच विधानसभा सीट पर 7 लाख 63 हजार 751 पुरुष, 7 लाख छ हजार 57 महिला व 33 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पांचों विधानसभा के लिए 1459 मूल मतदान केंद्र व 603 सहायक समेत कुल 2062 मतदान केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हजार मतदाता, मतदान में शामिल होंगे। वहीं 10 बूथों की कमान महिला मतदान कर्मियों के जिम्मे होगी। इधर जिले के 205 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

पांच मतदान केंद्र होंगे आदर्श
पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखने के लिए प्रबंध किए गए हैं। बूथ पर मतदाताओं के लिए हर तरह इंतजाम से लेकर अन्य तमाम प्रबंध रहेंगे। कोविड से बचाव के लिए मतदाताओं को हैंड ग्लब्स व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। अलावा इसके गर्भवती, दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूथ पर अलग से लाइन लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपराधियों, उपद्रवी तत्वों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब भी लगातार कार्रवाई जारी है। बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेंगे। वोटरों को धमकाने वालों की खैर नहीं होगी। उन्होंने बताया कि लोग निर्भिक होकर मतदान करें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन तत्काल एक्शन लेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने को लेकर शहर में शुक्रवार को गश्त घोड़सवार।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget