चर्चित नीतिश हत्याकांड में 10 दिन बाद भी सभी 7 नामजद आरोपी फरार हैं। लाखो पुलिस एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 23 अक्टूबर की सुबह लाखो सहायक थाना की पुलिस ने अयोध्याबाड़ी स्थित पानी भरे गड्डे से नीतीश का शव बरामद किया। मृतक नीतीश एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के बीहट खैराजी टोला का रहने वाला था। वह लाखो चट्टी टोला में अपने ननिहाल में ही रह कर मजूदरी करता था। 19 अक्टूबर को नीतीश मजदूरी करने के लिए पावर हाउस रोड गया था। लेकिन तभी से वह लौट कर घर नहीं आया। मोबाइल पर काॅल किया। लेकिन मोबाइल स्वीच आॅफ हो गया। मृतक के पिता राजाराम पासवान ने अपने ग्रामीण कारी पासवान, उसके दो पुत्र रोहित पासवान व बादल, गोलु पासवान, मुकेश पासवान, मोहन पासवान और श्याम पासवान पर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि नीतीश की मां गीता देवी ने दो साल पहले कारी पासवान को 25 सौ रुपए कर्जा दिया था। कुछ दिनों से कर्जा रुपए कारी पासवान से लगातार मांग रही थी। बदमाशों ने नीतीश की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए अयोध्याबाड़ी में फेंक दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment