header ads

नुक्कड़ नाटक से लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

दृष्टि बिहार की ओर से रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतिम दिन भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के परबत्ती मोहल्ले में जागते रहो नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के सचिव ने कहा कि संस्था की ओर से मतदान करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर मतदान करने के लिए कहा गया कि एक वयस्क नागरिक होने के नाते मतदान करना आपका पुनीत दायित्व है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर क्षेत्र के साथ राष्ट्र को भी मजबूती प्रदान करें।

इस दौरान संस्था की ओर से निशुल्क मास्क का वितरण किया गया। बसंत भाई ने गायन के द्वारा लोगों मतदान क्यों करना चाहिए यह बताया और कोविड-19 में सोशल डिस्टेंस रखते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में सचिव दिलीप कुमार सिंह, कौशल किशोर दुबे, निशांत, आर्यन, प्रणव, शौर्य, गौतम आदि शामिल रहे। उधर, लायंस क्लब ऑफ़ भागलपुर के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget