header ads

पीरपैंती प्रखंड में पहली बार महिलाकर्मी संभालेंगी चुनाव नियंत्रण कक्ष की कमान

प्रखंड कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पहली बार महिलाएं नियंत्रण कक्ष की कमना संभालेंगी। इसके लिए 29 महिला कर्मियों को लगाया गया है। जो प्रखंड की 29 पंचायतों के 278 बूथों की पल-पल जानकारी लेंगी। प्रखंड में 32 संवेदनशील और 159 अतिसंवेदनशील बूथ हैं।

बीडीओ ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सभी बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिनियुक्त कर दी गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शाम 5 से 6 बजे तक वोटिंग के लिए समय निर्धारित किया गया है। पीरपैंती विधान सभा मे कुल 11 थाने हैं।

एसडीपीओ डॉ रेशु कृष्णा ने बताया कि सभी बूथों पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। अनुमंडल के सभी थाने में कुल 5500 लोगों पर धारा 107 की गई है। नामजद अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बूथों पर एएसपी ऑपरेशन बांका को लगाया गया है।

बिहपुर के सात बूथों पर होगी लाइव वेब कास्टिंग
बिहपुर विधानसभा के सात मतदान केंद्रों से लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। इसमें नारायणपुर मध्य विद्यालय बलहा पूरब भाग के बूथ संख्या 34, मध्य विद्यालय मथुरापुर बालक बूथ संख्या 51, वाटरवेज डाकबंगला नारायणपुर बूथ संख्या 37, बिहपुर कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे के बूथ संख्या 122 एवं 123, खरीक के मध्य विद्यालय अम्भो के बूथ संख्या 199, राजकीय बुनियादी विद्यालय तेलघी बूथ संख्या 156 से लाइव वेब कास्टिंग होगी। वहीं बूथ संख्या 37, 38, 122, 123, 156 एवं 238 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget