header ads

सीवान की रामवती की वोटिंग के बाद की फोटो देख मुख्य न्यायाधीश ने किया वीडियो काॅल, जानिए क्या कहा

(गोपाल मिश्र/अखिलानंद मिश्र) हमारे युवा लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने से चूक जाते हैं। लेकिन, सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के शेरीया गांव की 108 साल की रामवती देवी ने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उनकी ट्वीट की गई फोटो देखकर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश संजय करोल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वीडियो कॉल कर रामवती देवी से बात की।

रामवती उन्हें बबुआ कह कर संबोधित कर रही थीं। मुख्य न्यायधीश ने पूछा-माता जी, आप 108 साल की उम्र में भी वोट डालने गईं। सहज स्वभाव की रामवती देवी ने जवाब दिया-बेटा, मोटा अनाज खाइल करऽ, चलत फिरत रहबऽ।

रामवती देवी की सलाह- स्वस्थ रहने के लिए सूर्योदय से पहले जागना जरूरी

108 वर्ष की बुजुर्ग रामवती देवी बेहद खुश हैं। कहती हैं ‘हमरा से फोन पर बड़ा साहेब बात कइले रहनी। उहां के हालचाल लेहनी, एकरा बाद अंग्रेजन के बारे पूछनी। तब आ अब के फर्क के बारे में पूछनी। हम उनका के बतवनी की अंग्रेज लोग हमनी से सनइ के खेती करावत रहले। (सनई से खाट बुनने के लिए रस्सी बनाई जाती है)। ओ घरी बड़ी परेशानी रहे। पइसा रुपए के कमी रहे।

अब हमनी के बड़ी खुशहाल बानी जा। महिला ने आगे बताया कि उनका बेटा बतइले कि बात करे वाला साहेब पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहले। साहेब के भी हम भोले बाबा के गीत सुनवनी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका बेटा, बहू उनका अच्छे से ख़्याल रखते हैं, अच्छे खान-पान और अच्छी दिनचर्या की वजह से वो 108 साल की उम्र में भी स्वस्थ हैं।

शरीर की इंद्रियां पूरी तरह काम कर रही है। लंबी आयु और शरीर को स्वास्थ रखना है तो सूर्य के उदय के पहले जगना होगा। खाने में मोट अनाज का सेवन जरूरी है। आज भी उनका रूटीन इसी तरह का है। रामवती देवी को इलाके और गांव के सभी लोग माई ही कहते हैं। उनके एक बेटे है जिनका नाम जेपी सिंह है। वह 1996 में सेना के सूबेदार से रिटायर किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
108 वर्ष की बुजुर्ग रामवती देवी बेहद खुश हैं। कहती हैं ‘हमरा से फोन पर बड़ा साहेब बात कइले रहनी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget