अररिया और बिहारीगंज में राहुल गांधी मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जमकर बरसे। अररिया में उन्होंने ईवीएम की नई परिभाषा गढ़ डाली तो वहीं बिहारीगंज में नीतीश पर हमला बोला। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में ईवीएम के बदले एमवीएम यानि मोदी वोटिंग मशीन चलता है। बिहार में ये एमवीएम काम नहीं करेगा।
इस बार यहां महागठबंधन की जीत होगी। डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छह साल पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। नीतीश जब मुख्यमंत्री बने तो कहा था बिहार बदल देंगे लेकिन ऐसा हुआ क्या?
डबल इंजन की सरकार से जनता नाखुश है। बिहार में युवाओं में गुस्सा है। राहुल ने पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार दोनों पर हमला किया। कहा- दोनों युवा विरोधी हैं। पीएम दो करोड़ नौकरी के नाम पर झूठ बोलते हैं और सीएम रोजगार मांगने पर धमकाते हैं। नीतीश जी रोजगार मांगने वाले युवाओं को कहते हैं कि मुझे तुम्हारे वोट की जरूरत नही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment