प्रदेश में कोरोना के तेजी से फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर संबंधित जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अावश्यक कदम उठाने को कहा है।
मंत्रियों को संबंधित जिला अस्पतालों का भी निरीक्षण कर वहां पर स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है। कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व उपचार पर नजर रखने के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे।
सरकार के मंत्री व विधायक अपने अपने जिलों व क्षेत्रों में कोरोना के उपचाराधीन व इससे स्वस्थ हो चुके रोगियों से बात करेंगे।
सरकार ने उपायुक्तों को एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार कोरोना से निपटने को सख्त कदम उठाने को तैयार है।
जरा सी लापरवाही कोरोना के फैलाव को निमंत्रण देती है। लिहाजा लोगों को सरकार की एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने को कहा गया है। सरकार ने तमाम मंत्रियों को कोरोना रोगियों की हालात पर नजर रखने के लिए अपने अपने जिलों का प्रभारी बनाया है। साथ ही विधायकों को भी कोविड-19 की चपेट में आए लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा है।
एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सरकार महिला मंडलों की मदद ले सकती है। साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगहों पर रैंडम सेंपलिंग भी करवाई जा सकती है। कोविड केयर सेंटर में सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जाएगी। कोविड-19 रोगियों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जल्द स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर अभी सजग रहने की आवश्यकता है। सरकार कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। टेस्टिंग बढ़ाए जाने की योजना है। कोविड रोगियों को भर्ती करने के लिए निजी अस्पतालों की सेवाएं लेने का निर्णय भी सरकार ने लिया है। केंद्र ने 7 ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश के लिए मंजूर किए हैं। इन प्लांटों को अस्पतालों में जल्द स्थापित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment