header ads

तालाबों में जलभराव, लबालब पानी से अर्घ्य देने में परेशानी

इस वर्ष अप्रत्याशित वर्षा होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के सभी तालाबों में लबालब पानी जमा है। तालाबों में जलभराव के कारण इस बार छठ पूजा कैसे करेंगे, इस बात को लेकर छठव्रती और ग्रामीण परेशान दिख रहे हैं। यूं तो खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र बूढ़ी गंडक नदी के तट पर बसा है। इसके कारण तटवर्ती गांव के लोग बूढ़ी गंडक के किनारे छठ पूजा करते रहे हैं। लेकिन एक बड़ी आबादी जिनकी बसावट नदी से काफी दूर है। यहां के लोग अपने गांव स्थित तालाबो पर छठ पूजा करते आ रहे हैं।

प्रखण्ड की बड़ी आबादी में खोदावंदपुर पंचायत के लोग खोदावंदपुर मुसहरी बड़ी पोखर, प्रखंड मुख्यालय के पास कलौआ पोखर, चलकी के लोग चलकी पोखर, सागी गांव के लोग नकटा पोखर, बरियारपुर पश्चमी के लोग नागा पोखर, बरियारपुर पूर्वी के लोग बरियारपुर पूर्वी पोखर, बाड़ा पूर्वी भाग के लोग तेलनी पोखर, तेतराही के लोग तेतराही स्कूल पोखर, मलमल्ला के लोग महंथ रमाकांत दास पोखर पर छठव्रत करते हैं। तालाबों में लबालब पानी भरा होने के कारण यहां खतरा से खाली नहीं है। तालाबों पर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त अथवा इसका वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने पर छठ पूजा के दिन यदि छठव्रती इन तालाबों पर पूजा के लिए जमा होते हैं तो कोई अप्रिय वारदात घट सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget