header ads

गुरुआ में धड़ल्ले से की जा रही है हरे पेड़ों की कटाई

थाना क्षेत्र में हरे पेड़ की कटाई तेजी से हो रही है। हरे पेड़ की कटाई रोकने में पुलिस-प्रशासन के साथ वन विभाग के टीम कोई रुचि नहीं ले रही है। गुरुआ-दरियापुर सड़क के मिडिल स्कूल से तेतरिया गांव जाने वाली सड़क किनारे पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद दांगी द्वारा मनरेगा से लगाए गए पौधे काफी छायादार हो गए हैं, लेकिन उस पेड़ की कटाई आसपास के लोग तेजी से कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ठंड शुरु होते ही अधिकांश महादलित टोले के लोग जलावन के लिए पेड़ को पहले ऊपर से टहनी की कटाई शुरू करते हैं। उसके बाद पूरे पेड़ को काटकर समाप्त कर दे रहे हैं। वहीं चाल्हो पहाड़ के आसपास से लेकर राजन गांव के निकट मोरहर नदी में हजारों पेड़ मनरेगा से लगे थे। अधिकांश पौधे छायादार हो गए हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में पेड़ों की कटाई नहीं थम रही है। इधर वन विभाग के फाॅरेस्टर रामप्रवेश सिंह ने बताया कि मनरेगा से लगे पौधे की देखरेख की जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की है। वन क्षेत्र में पेड़ की कटाई करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Green trees are being harvested in Gurua indiscriminately


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget