हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की एसएफआई इकाई ने आराेप लगाया है कि प्रशासन पिछले नाै महीनाें से छात्राें की स्काॅलरशिप जारी नहीं कर पाया है। एसएफआई राज्य अध्यक्ष रमन थारटा ने बताया कि पिछले आठ नौ महीनों से छात्रों की स्कॉलरशिप पेंडिंग पड़ी है। जिससे कहीं ना कहीं छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ा है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
यह साफ तौर पर दर्शाता है कि हमारी सरकार उच्च शिक्षा को लेकर कितनी संवेदनशील है। एसएफआई ने मांग उठाई कि जल्द से जल्द छात्रों को उनकी स्कॉलरशिप दी जाए, ताकि सभी छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के अपने रिसर्च वर्क पूरी कर सकें। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बात करें तो हालात कुछ अच्छे नहीं है।
छात्र समुदाय पिछले लंबे समय से प्रवेश परीक्षा आधारित एडमिशन की बात विश्वविद्यालय के अंदर कर रहा है, लेकिन कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय इस बार एलएलएम, एमफिल अाैर एमएड के अंदर एंट्रेंस एग्जाम करवाने से अपने हाथ पीछे खींच रहा है। एसएफआई ने बीएड तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों के अंदर हुई धांधली की भी जांच करवाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment