स्थानीय बिहिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। रेल पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हो गयी है। मृतक का नाम बालेश्वर यादव था। जो धनगाई थाना क्षेत्र के चरवाही गांव निवासी स्व. भिखर यादव के पुत्र थे। बताया जाता है कि उक्त बुजुर्ग गुरूवार की शाम बक्सर से चलकर पटना तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन से बिहिया स्टेशन पर उतर रहे थे।उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और रेल ट्रैक पर गिर गये। इससे ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर जख्मी हो गये। रेल पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर रेल थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।
आरा में बाइक पलटने से भाई-बहन जख्मी हुए
आरा | टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुर रोड में बाइक पलटने से भाई बहन जख्मी हो गए। घटना शाम 6 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई जिसके कारण यह घटना हुई। मौला बाग निवासी सूर्यकांत अपनी बहन श्वेता के साथ धरहरा से अपने घर मौला बाग लौट रहा था तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने अबरपुल में ही हाथ और पैर में मरहम पट्टी करा उन्हें घर भेज दिया। बता दें कि जर्जर सड़क होने के कारण आए दिन इस सड़क पर कभी टेंपो पड़ता है तो कभी बाइक सवार गिरते रखें रहते हैं।आरा में बाइक पलटने से भाई-बहन जख्मी हुए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment