दूसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि चुनाव में कुल 38 कंपनी पारा मिलिट्री की तैनाती की गई है। इसके अलावा 321 दागियों पर सीसीए का प्रस्ताव दिया गया है। 15 हजार 60 लोगों पर शांति भंग होने का खतरा है और उनपर सीआरपीसी की धारा-107 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 हजार 322 लोगों को बांड भरवाया जा चुका है।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्यीय और अंतराज्जीय चेक प्वाइंट चिह्नित कर 51 स्थानों पर चेक पोस्ट और बैरियर लगाया गया है। जिले में कुल 18 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 15 फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है, जो अपने-अपने इलाके में चेकिंग कर रहे हैं।
174 सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने इलाके के बूथ, भवन आदि का सत्यापन कर चुके हैं और वोट के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराएंगे। दियारा और संवेदनशील इलाकों में घुड़सवार दल और मोटरसाइकिल टीम के द्वारा गश्ती कराई जा रही है। एसडीआरएफ व अन्य नावों के लिए नदी में एसडीआरएफ और पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही है।
जवानों से साथ एसपी और एएसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च
दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज और सिटी एएसपी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस और पारा मिलिट्री के जवानों ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। कोतवाली थाने में फ्लैग मार्च निकला। एसपी-एएसपी खलीफाबाग चौक, शहीद चौक, पटल बाबू रोड, उल्टा पुल तक पैदल मार्च किया।
फिर गाड़ियों से शहर के सभी संवेदनशील इलाकों से गुजरे। शहरी के सभी थानेदार भी फ्लैग मार्च में शामिल थे। एसपी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में भी शांति बनी रही, इसी को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। बाधा पैदा करने वाले असामाजिक तत्व संभल जाए, नहीं तो पुलिस उनपर कानूनी कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि इस बार चुनाव में सभी बूथों पर पारा मिलिट्री की तैनाती की गई है।
भागलपुर में 1349 और नवगछिया में 345 हथियार जमा कराए, 19 किए गए जब्त
भागलपुर व नवगछिया पुलिस जिले में चुनाव काे लेकर हथियाराें काे जमा करवाया गया है। इसके तहत भागलपुर में 1349 हथियाराें काे जमा करवाया गया है। 19 हथियाराें काे जब्त किया गया है। 36 का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अंतर्राज्यीय एवं जिले से जुड़े चेकपाेस्ट पर अर्द्धसैनिक बलाें की तैनाती की गई है।
नवगछिया की एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने बताया कि जिले में अब तक 28 हथियार एवं 203 गाेली जब्त किया गया है। उन्हाेंने बताया कि कुल 496 हथियाराें में से 449 हथियाराें का सत्यापन किया गया है। जिसमें से 345 हथियार काे जमा कराया गया है। तीन हथियार का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। पांच हजार से अधिक लाेगाें पर निराेधात्मक कार्रवाई की गई है।
नवगछिया पुलिस जिले में कुल 20 स्थानाें पर चेकपाेस्ट बनाया गया है। 85 लाेगाें पर सीसीए का प्रस्ताव दिया गया है जिसमें से 64 पर सीसीए के तहत कार्रवाई हुई है। दियारा के बूथाें पर पारामिलेट्री जवानाें की तैनाती की गई है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 57 केस दर्ज हुए हैं। इनमें वाहन दुरुपयाेग के एक, अवैध सभा के दाे, लाउडस्पीकर एक्ट के तहत एक केस दर्ज हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment