header ads

निशिकांत ने कही राजेश वर्मा को पीटने की बात, बोले - मैं बहुत खतरनाक आदमी हूं... बर्बाद कर दूंगा

भागलपुर विधानसभा सीट का चुनाव इस बार सबसे हाॅट बन गया है। मंगलवार काे मतदान है। इस बीच सोमवार को वायरल हुए ऑडियो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। निशिकांत दुबे का आडियो खुद लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने अपने साेशल मीडिया पर जारी किया।

इसके साथ ही दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया। वायरल ऑडियाे में सांसद निशिकांत कह रहे हैं कि राजेश वर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं ताे बर्बाद कर देंगे। हम बहुत खतरनाक आदमी हैं। साेना-चांदी बेचते-बेचते नेतागिरी करने लगा है। हमको शहनवाज हुसैन और अश्विनी चौबे नहीं समझे।

अगर ऐसा नहीं किया, ताे पहले उसे पकड़कर पीटेंगे, फिर देखेंगे कि आगे क्या हाेता है। ऑडियाे में शहर के डाॅक्टर नीतीश दुबे और निशिकांत दुबे के बीच हुई बातचीत के अंश हैं। आडियो वायरल होने पर पहले सोशल साइट पर निशिकांत दुबे ने इसे गड़बड़ बताया। लेकिन कुछ देर बात ये स्वीकारा कि ऑडियो में आवाज उनकी ही है और जो बातें हैं वह बिल्कुल सच है। लेकिन यह ऑडियाे 2019 के लाेकसभा चुनाव के समय का है।

राजेश वर्मा ने गाेड्डा लाेकसभा क्षेत्र में मेरी पत्नी का फाेटाे और पंपलेट बांट कर भाजपा काे वाेट नहीं देने और माेदी जी काे पीएम बनाने से लाेगाें काे मना किया था। इसलिए हमने डाॅ. नीतीश दुबे काे काॅल कर कहा था कि यह बात राजेश वर्मा काे जाकर कहिए, क्याेंकि उन्होंने ही मेरा राजेश से परिचय कराया था। इस बाबत लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा कि अगर निशिकांत दुबे आराेप काे साबित कर दें ताे राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

गाेड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि जारी ऑडियाे पूरा नहीं है। उसमें बहुत देर तक बातें हुई थीं। हम यह बात सार्वजनिक मंच पर नहीं बाेलना चाह रहे थे, पर उसने बाेलने का माैका दे दिया है। इसलिए थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह पूरी तरह 420 का केस है। ज्ञात हो कि राजेश वर्मा और डॉ. नीतीश दुबे के खिलाफ निशिकांत के रिश्तेदार अंकुर अपार्टमेंट में रहने वाले सुलोचन पांडेय ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि पुराने ऑडियो के वायरल होने से निशिकांत दुबे की मानहानि हुई है।

लाेजपा प्रत्याशी ने साेशल मीडिया पर जारी किया गाेड्डा सांसद का ऑडियाे ताे भड़की राजनीति

राजेश वर्मा का पलटवार : वक्त आने पर पूरा ऑडियो भी जारी करूंगा मेरे पिता स्वर्ण व्यवसायी हैं ताे क्या मैं राजनीति के लिए नाकाबिल हूं
लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने बताया कि मेरे पास ऑडियाे आया, ताे हमने रीलिज कर दिया। ऑडियाे कब का है, यह हमें नहीं मालूम है। जहां तक बात केस करने की है, ताे निशिकांत दुबे काे जाे करना है वह करें पर मैं ऐसे कमजाेर व्यक्ति पर क्या केस करूंगा जाे अपने घर की इज्जत काे चुनाव की रणनीति का हिस्सा बना ले। उन्हाेंने कहा कि पर्दे के पीछे मुझ पर केंद्रित कई साजिश हुई।

अगर मेरे पिता साेने-चांदी के व्यापारी हैं, ताे क्या मैं राजनीति के लिए नाकाबिल हूं। अगर निशिकांत दुबे आराेप साबित कर दें ताे मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। क्या निशिकांत दुबे आराेप साबित नहीं कर पाए ताे राजनीति से संन्यास लेंगे? ऑडियो की भाषा क्या एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की होनी चाहिए? निशिकांत आत्ममंथन करें। जांच में या वक्त आने पर पूरा ऑडियो भी जारी कर दूंगा। निशिकांत के पास उसके बाद भी बचाव में कोई तर्क नहीं होगा।

न्याय के लिए कोर्ट की शरण में जाऊंगा : डाॅ. नीतीश दुबे
डाॅ. नीतीश दुबे ने कहा कि सार्वजनिक रूप से निशिकांत दुबे ने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ टिप्पणी की है। मैं निशिकांत दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण में जाऊंगा। डॉ. दुबे ने सोशल मीडिया पर बताया कि निशिकांत के सारे आरोप झूठे हैं। खुद निशिकांत ने ये बातें राजेश को बताने को कहा था सो हमने सुना दिया। एक भी आरोप निशिकांत साबित नहीं कर सकते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निशिकांत दुबे और राजेश वर्मा।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget