header ads

नीरज कुमार बोले- तेजस्वी को एक नौकरी देने का मौका मिला तो दागी मणि यादव को दिया

जदयू के वरीय नेता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि 10 लाख नौकरियां देने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव को एक नौकरी देने का मौका मिला, तो उन्होंने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोपी मणि यादव को चुना। मणि उनके पीए हैं। गांधी मैदान थाना (पटना) कांड संख्या 134/2011 के आरोपी हैं। यह बेहद शर्मनाक है।

तेजस्वी के नौकरी देने की क्या यही पात्रता होगी? नीरज, गुरुवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने चिराग पासवान को तेजस्वी की ‘सियासी लालटेन’ कहा। उन्होंने कहा- जनता के बीच जिनकी साख नहीं है वह आजकल ट्विटर ललबबुआ बने हैं।

चिराग पासवान के पिता झोपड़ी में चिराग जलाने की बात करते थे। चिराग तो सोना का चम्मच लेकर दिल्ली में जन्म लेकर वहीं रहते रहे हैं। उनको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में हुआ विकास कैसे नजर आएगा? नौकरी देने में तेजस्वी यादव का पारिवारिक संस्कार तो संपत्ति की लेन-देन का रहा है। तेजस्वी के राजनीतिक डीएनए में महिला अपराध के दोषियों को प्रतिष्ठित करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीरज, गुरुवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने चिराग पासवान को तेजस्वी की ‘सियासी लालटेन’ कहा।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget