पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आयोग कभी भी अधिसूचना जारी कर सकता है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने सभी उपायुक्तों को चुनाव सामग्री ले जाने के लिए कह दिया है। इसके लिए बाकायदा शैड्यूल तैयार किया गया है।
दिसंबर महीने के अंत में या जनवरी के शुरूआत में हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं जिसके लिए यह तैयारी चल रही है। 25 नवंबर तक चुनाव आयोग ने सभी कबायली क्षेत्रों के लिए चुनाव सामग्री भेज दी है। अब दूसरे चरण में 9 जिलों का शैड्यूल भी जिलाधीशों को भेज दिया है।
बताया जाता है कि नामांकन पत्र, हल्फनामा, पोलिंग एजेंट फार्म जैसे कुल 52 तरह के फार्म चुनावी प्रक्रिया में शुमार रहते हैं जिनको इस सामग्री में भेजा जाना है। इसके अलावा लिफाफे, पेंसिल, पेन व कई अन्य प्रकार की वस्तुएं भी भेजी जाती हैं।
शिमला जिला को 5 दिसंबर को, कांगड़ा को 7 दिसंबर, सोलन व सिरमौर को 8 दिसंबर को, हमीरपुर व ऊना की टीमों को 9 दिसंबर को, मंडी को 10 दिसंबर और कुल्लू व बिलासपुर जिलों को 11 दिसंबर को चुनाव सामग्री मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment