header ads

कम मिला पानी तो शहर के कुछ एरिया में गड़बड़ाई सप्लाई

शिमला में रविवार को शहर के कुछ एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। शनिवार को पानी की सप्लाई में आई दिक्कत के चलते रविवार को कुछ एरिया में पानी का शेड्यूल गड़बड़ा गया।

इसके चलते उन एरिया में पहले पानी की सप्लाई दी गई जहां बीते दिन पानी नहीं पहुंचा था। रविवार को कनलोग, टॉलैंड और क्लिफेंड एरिया में पानी की सप्लाई की नहीं दी गई।

वहीं कमलानगर के गाहन एरिया में भी रविवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रही। गाहन के लिए ढली से आने वाली पानी की लाइन में लीकेज होने की वजह से दिक्कत आई।

बिलों में छूट दे निगम

माकपा ने शिमला शहरवासियों को नगर निगम द्वारा 8 महीने के भारी भरकम पानी के बिलों के देने की कड़ी निंदा की है और मांग कि है की बिलों को तुरंत वापस लें और कोरोना संकट के चलते पानी, कूड़ा उठाने की फीस, प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य बिलों में छूट दी जाए।

माकपा जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि कोरोना संकट से अधिकांश लोगों के रोजगार व कारोबार की आर्थिक दशा अच्छी नहीं है और लोग हजारों व लाखों रुपए के भारी भरकम पानी व अन्य बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget