header ads

खाने काे लेकर उलझ पड़े पारा मिलिट्री और पुुलिस के जवान

बरारी हाईस्कूल में मतगणना के दाैरान काउंटिंग सेंटर के बाहर ड्यूटी परी लगाए गए पारा मिलिट्री और पुलिस के जवाब खाने काे लेकर आपस में उलझ गए। माेजाहिदपुर पुलिस के साथ ड्यूटी पर लगाए गए पारा मिलिट्री के जवान शाम में आराेप लगाने लगे कि उन्हें खाना नहीं मिला और व्यवस्था खराब है। पहले ताे कुछ देर तक वे लाेग सामान्य तरीके से अपनी बात माेजाहिदपुर पुलिस के जवानाें से कहते रहे, बाद में उनमें से किसी ने गाली दे दी।

इससे पुलिस के जवान भी गुस्से में आ गए। उन्हाेंने कहा कि वे लाेग भी भूखे ही हैं। क्या करें, चुनाव की ड्यूटी है। कभी-कभी ऐसा हाे जाता है लेकिन गाली नहीं दें। उधर, पारा मिलिट्री वाले कह रहे थे कि उनके खाने का समय बीत रहा है। ऐसे में ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। बात बढ़ती देख थानाध्यक्ष ने तल्ख हाेते हुए कहा कि यहां सेना की टाइमिंग नहीं चलेगी। हालांकि पारा मिलिट्री जवानाें के दूसरे साथियाें ने उन्हें वापस बुला लिया और टेम्पाे से खाना खाने चले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget