header ads

इस्पात उद्योग के ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट मामले में चार लोग गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित इस्पात उद्योग की यूनियन के लोगों द्वारा गाड़ी रोक ट्रक ड्राइवर व कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बद्दी थाना पुलिस द्वारा शनिवार को कोर्ट में पेश करते हुए चार दिसबंर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नालागढ़ सीएचसी में चारों लोगों का कोविड-19 का टेस्ट करवाया। गौरतलब रहे कि सोमवार देर रात जब उद्योग की गाड़ी माल लेकर लुधियाना के लिए रवाना होने से पहले वजन करवा रही थी तो कुछ लोगों ने आकर पहले गाड़ी को रोकते हुए माल व कागजात मांगे। जब ट्रक ड्राइवर व कंपनी के एक कर्मचारी ने दस्तावेज नहीं दिए तो उन्होंने मारपीट करते हुए दोनों को जख्मी कर दिया। जिसके बाद तुरंत उद्योग प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित करते हुए कर्मचारी व ड्राइवर के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। ट्रक यूनियन के द्वारा बाहरी राज्यों व इंडस्ट्री की गाड़ियों को जबरन रोकते हुए जुर्माना लगाती थी ताकि इंडस्ट्री के माल ढुलाई के लिए सिर्फ ट्रक यूनियन नालागढ़ के तहत ही गाड़ियां इस्तेमाल में ली जाए। बीते बुधवार हाईकोर्ट ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ की इंडस्ट्री को राहत देते हुए आदेशों में स्पष्ट किया था कि इंडस्ट्री की गाड़ियां रोकने के ट्रक यूनियन को कोई अधिकार नहीं है। इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए आदेशों को सख्ती के लागू करवाने के आदेश भी जारी किए थे।
उच्च न्यायालय द्वारा दो सप्ताह के भीतर जारी आदेशों की पालना व संबंधित मामले की पूरी रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए है। इस मामले की उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई 9 दिसबंर को होगी। सुत्र बताते है कि उद्योग के गाड़ी चालक व कर्मचारी के साथ हुई मारपीट मामले की भी रिपोर्ट में भेजी जाएगी, ताकि पुलिस द्वारा हुई मामले की कार्रवाई भी न्यायालय के सामने पेश की जा सके।

उद्योग की गाड़ी के चालक व कर्मचारी के साथ हुई मारपीट मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से 4 दिसबंर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नवदीप सिंह, डीएसपी, जिला बद्दी पुलिस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four people arrested for assaulting a steel industry truck driver


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget