कुहासे की वजह से शनिवार की सुबह विजिबिलिटी कम हाेने की वजह से पटना एयरपाेर्ट पर पहली फ्लाइट 11:10 बजे आई। अहमदाबाद-पटना की स्पाइसजेट की फ्लाइट 3 घंटे 25 मिनट की देर से सुबह 7:45 बजे की जगह 11:10 बजे आई। सुबह में विजिबिलिटी 400 मीटर थी।
पटना एयरपाेर्ट पर विमानाें के परिचालन के लिए कम से कम विजिबिलिटी 1000 मीटर की जरूरत हाेती है। वहीं पटना से देश के विभिन्न शहराें के लिए ऑपरेट हाेने वाले अन्य 15 विमानाें का ऑपरेशन भी देर से हुआ। विमानाें की लेटलतीफी की वजह से यात्रियाें काे खासी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment