header ads

सितंबर तक पॉजिटिव दर 17.65 फीसदी थी अभी दो माह में घटकर 11.33% पर रही

(राजू शर्मा) ठंड के साथ कोरोना के केस बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन बिलासपुर में फिलहाल बड़ी राहत है। पिछले दाे माह में जिले में संक्रमण की दर में 6.32 फीसदी गिरावट आई, जो हमारे लिए शुभ संकेत हैं। शुरू के सात माह यानी सितंबर अंत तक जिले में 46678 लोगों की जांच हुई थी। 8240 लोग कोविड की चपेट में आए थे।

तब संक्रमण की दर 17.65 प्रतिशत थी। लेकिन अब अक्टूबर से अभी तक दो माह में 72093 लोगों की जांच हुई और 8173 राेगी मिले। इन दो माह में 17.65 फीसदी से घटकर संक्रमण की दर 11.33 प्रतिशत पर जा पहुंची। हालांकि अगर पूरे 9 महीनों के आंकड़ों को जोड़े तो जिले में संक्रमण की दर 13.81 प्रतिशत हो रही है। स्वस्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर जिले में 3 दिसंबर तक एक लाख 18 हजार 771 लोगों की जांच हुई है। 16413 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यानी 13.81% लोग कोविड पॉजिटिव हुए। एक लाख 712 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

पिछले एक माह से रिकवरी 90 प्लस

इधर जिले में पिछले एक महीने से रिकवरी दर 90% से ऊपर है। 16413 मरीजों में 15325 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 93.37 फीसदी रिकवरी दर है। 828 लोग कोविड से जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पहली जांच के 21 दिन बाद पहला मरीज

पांच मार्च से जिले में कोरोना संदेहियों के सैंपल लेना शुरू किया गया। पूरे मार्च महीने में कुल 96 संदेहियों के सैंपल लिए गए। सिर्फ एक महिला 26 मार्च को पॉजिटिव आई। अगर इसे प्रतिशत से देखें तो मार्च में 1.04 फीसदी कोरोना फैला। अप्रैल में 515 लोगों के सैंपल लिए गए। पूरे महीने में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।

राहत की बात यह रही कि मार्च में पॉजिटिव मिली महिला 2 अप्रैल को पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर चली गईं। दो महीने में 616 लोगों की जांच हुई, सिर्फ एक केस मिला। 19 मई तक जिले में शांति रही लेकिन 20 मई को अचानक 5 केस मिले। इसके बाद से कोरोना की रफ्तार तेज होती गई। संदेहियों की जांच भी बढ़ी। पांच मार्च से 30 सितंबर तक 46678 लाेगों की जांच हुई और 8240 संक्रमित मिले। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन दिन तक 72093 लोगों की जांच में 8173 पॉजिटिव मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget