header ads

रेलवे के गुड्स शेड्स में 24 घंटे हाेगी लोडिंग-अनलोडिंग, ऑनलाइन इंडेंट कर सकते हैं कोई भी कारोबारी

रेलवे के गुड्स शेड्स पर अब 24 घंटे लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा होगी। कारोबारी किसी भी समय अपने माल लोड-अनलोड करा सकेंगे। दानापुर मंडल के पटना-गया रेलखंड पर चाकंद स्टेशन पर शुरू हुए नए गुड्स शेड पर यह सुविधा शुरू हुई है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि चाकंद गुड्स शेड पर सीमेंट, उर्वरक और खाद्यान्न की लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा होगी।

यहां फुल रेक हैंडलिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस तरह की सुविधा कुछ और गुड्स शेड पर मुहैया कराई जाएगी। कई जगह पहले से भी यह सुविधा है। व्यापारियों की सुविधा के लिए और ज्यादा गुड्स शेड खोले जा रहा हैं। अभी हाल ही में मोकामा में भी गुड्स शुरू हो गया है।
नई व्यवस्था के बाद यह सुविधा हो गई है कि कोई भी इच्छुक कारोबारी अब दानापुर मंडल में चाकंद या दूसरे गुड्स शेड लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से इंडेंट कर सकते हैं। यानी अब कारोबारी अपना माल गुड्स शेड वाले स्टेशनों पर मंगवा सकते हैं। साथ ही वहां से वे अपना माल दूसरे शहरों को भेज सकते हैं।

स्थानीय मजदूरों को बड़े पैमाने पर मिलेगा रोजगार
चाकंद समेत अन्य जगहों पर 24 घंटे की सेवा शुरू होने का सबसे अधिक फायदा वैसे लोगों को मिलेगा, जो काम की तलाश में ईंट-भठ्ठों व फैक्ट्रियों में जाते थे। गुड्स शेड में उन्हें साल भर काम मिल सकेगा। दिन-रात काम हो सके, हाईमास्ट लाइट लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget