भगवानपुर में मुथूट फाइनेंस कंपनी से 33 किलाे साेना लूट कांड के मास्टर माइंड विकास झा से सदर थाने की पुलिस व डीआईयू प्रभारी ने दरभंगा में घंटाें पूछताछ की है। हालांकि विकास ने पुलिस काे जाे जानकारी दी है। उससे अब भगवानपुर में लूटे गए साेना की बरामदगी संभव नहीं है। उसने पुलिस काे बताया है कि मुथूट फाइनेंस से लूटे गए साेना को दाे बैग में रख कर निकले थे।
लूट के बाद एक बैग सोना महुआ इलाके के अभिषेक के घर में छिपाई गई थी। जिसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसी वक्त छापेमारी में बरामद कर ली थी। जबकि, एक बैग साेना अपराधियाें ने आपस में बांट ली थी। अपने-अपने हिस्से का साेना अपराधियाें ने अलग-अलग राज्याें में बेच दिया। इस वजह से बेचे गए साेने की बरामदगी अब संभव नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment