सिहो- दरधा रोड में तितरा चौक के पास बदमाशों ने एक कूरियर डिलीवरी बॉय से लूटपाट की। बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित से पिस्टल के दम पर 35 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने मंगलवार को देर शाम सकरा थाने में पुलिस से शिकायत की है। वह सकरा के खासपट्टी यदुनाथपुर का रहने वाला सत्यम कुमार है।
इधर, राहगीर को लोहे के रॉड से किया घायल, लूटी स्कूटी
नरसिंहपुर मवि के पास मंगलवार की रात आठ बजे अपराधियों ने राहगीर को लोहे के रड से मार कर सिर फोड़कर घायल कर दिया। जब राहगीर गिरा तो उसकी स्कूटी लेकर भाग गए। उसके बाद उक्त राहगीर दौड़ते हुए अपने घर पहुंचकर घरवालों को आपबीती बताई।
उक्त राहगीर की पहचान छपरा मेघ निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण राजेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण घायल व्यक्ति को लेकर सीएचसी में इलाज करवाया। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार को मोबाइल पर सूचना दी। उसके बाद थाना में स्कूटी लूट और जानलेवा हमले की लिखित शिकायत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment