header ads

एचपीटीडीसी के घाटे में चल रहे होटलों को लीज पर देगी सरकार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के पिछले कई वर्षों से घाटे में चल हाेटलाें और दूसरी अन्य परिसंपत्तियों काे निगम लीज पर देगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में अधिकारियों केा संभावनाएं तलाशने को कहा है। हाेटलाें काे लीज पर देने से निगम काे अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और इनमें तैनात कर्मचारियों की सेवाएं अन्य स्थानों पर ली जा सकेंगी।

इसी तरह काफी अर्से से उपयोग में नहीं लाई गई लॉज आदि को भी निगम के लाभ के लिए अन्य विभागों को या पट्टे पर हस्तांतरित करने काे कहा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचपीटीडीसी के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में निगम की इकाइयों को लाभप्रद और व्यवहार्य बनाने के लिए अधिक सक्रिय और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

निगम काे महामारी के दाैर में 44.82 कराेड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। इस दाैरान निगम ने पहली अप्रैल से 30 नवंबर तक 18.42 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 63.24 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। निगम ने महामारी के दौरान क्वारेंटाइन सेंटर के लिए प्रदेश सरकार को अपनी संपत्तियां उपलब्ध करवाकर 70 लाख रुपए कमाए।

बुकिंग और ऑक्यूपेंसी के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिए और प्रतिस्पर्धा की भावना से कार्य करने को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए, जिसके लिए इन कार्यों को प्रोत्साहनों के साथ जोड़ा जा सकता है। अटल टनल रोहतांग के खुलने से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि दर्ज की गई है इसलिए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिए जाने काे कहा।

जिला लाहौल-स्पीति में सिसू से केलांग के बीच पर्यटकों को ठहरने और खाने-पीने की सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। स्थानीय लोगों को सरकार की होम-स्टे योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे न केवल उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी बल्कि पर्यटकों को जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध और अनूठी संस्कृति व जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलेगी।

लोगों को परोसे जा रहे रोग प्रतिरोधक व्यंजन

निगम ने अगले वर्ष 31 मार्च तक अपनी सभी परिसंपत्तियों में किराये में 40 प्रतिशत छूट दी है, जबकि पहले पर्यटकों को 25 से 40 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। इसी कारण कोविड-19 के बावजूद निगम की परिसम्पत्तियों में ठहरने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

मेहमानों को विभिन्न प्रकार के रोग प्रतिरोधक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। सचिव पर्यटन देवेश ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि निगम अधिक व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर वांछित परिणाम प्राप्त करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित निगम की प्रबंध निदेश कुमुद सिंह सहित कई आला अधिकारी भी बैठक में माैजूद रहीं।

सिसू में टेंट और प्री-फैब्रिकेटेड ढांचा बना

निगम को जिस्पा और सिसू में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए टेंट और प्री-फैब्रीकेटिड ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सम्भावनाएं तलाशाने काे कहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए केलांग में निगम के चन्द्रभागा होटल का जीर्णोंद्धार और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों को सड़क के किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget