शिमला पुलिस ने कार में सवार दो युवकों से 27.64 ग्राम चिट्टा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस की एसआईयू टीम ने रात को जुब्बड़हट्टी रोड पर एक कार से चिट्टा बरामद किया। टीम रात के समय तारा देवी, जुब्बडहट्टी की ओर पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने रात करीब 12 बजे जुब्बड़हट्टी रोड पर मजठाई में एक कार को चैकिंग के लिए रोका।
यह कार नंबर एचपी 11ए- 4381 जुब्बडहट्टी की ओर से आ रही थी। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान रात को कार गाड़ी चलाने के बारे में युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। इस पर पुलिस का संदेह गहरा गया।
पुलिस ने कार की चेकिंग की तो इसमें ड्राइवर की सीट के नीचे एक पैकेट में 27.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। आरोपी युवकों की पहचान हितेंद्र सिंह (36) निवासी सुजाइला तहसील अर्की जिला सोलन के तौर पर हुई जो कि टुटू में रहता था। इसके साथ के दूसरे युवक की पहचान विशाल (32) निवासी बखालग तहसील अर्की के तौर पर हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment