करीब 26 साल पहले बने ऑडिटोरियम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसे आधुनिक बनाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग या कला संस्कृति विभाग से मदद ली जाएगी। मंगलवार को महापौर सुरेश कुमार नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने टीम के साथ ऑडिटोरियम व पार्क का जायजा लिया। जुब्बा सहनी पार्क लगभग तैयार है।
नगर आयुक्त ने कहा, जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही एक जनवरी को इसे खोलने या बंद करने पर निर्णय लिया जाएगा। सौंदर्यीकरण का काम जारी रहेगा। झूले के रंग-रोगन का निर्देश दिया गया है। पार्क के प्रभारी प्रधान सहायक अशोक सिंह ने नगर आयुक्त को जानकारी दी कि प्रतिदिन 40 से 45 मजदूर सौंदर्यीकरण में लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment