header ads

किन्नौर के डिपुओं में नही मिल रही बालन लकड़ी

जिला किन्नौर में अब तक दो बार बर्फबारी हुई है। जनजातीय क्षेत्र में सर्दी में बालन लकड़ी जला कर ही ठंड से बचा जा सकता है। अफसोस कि बात है कि वन निगम जिस की जिम्मेदारी है कि जिला में समय पर बालन लकड़ी उपलब्ध करवाए लेकिन निगम समय पर उपलब्ध नहीं करवा पा रहा।

रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता करते विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने कहा कि गत वर्ष भी किन्नौर में समय पर लकड़ी उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें विधानसभा में प्रश्न उठाना पड़ा था तब जाकर निगम ने जिला में लकड़ी उपलब्ध करवाई थी।

नेगी ने कहा कि वन निगम समय पर बालन लकड़ी सप्लाई नहीं करवा सकता तो सरकार को वन निगम को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूह व कल्पा उपमंडल के सभी लोगों की शिकायत है कि इन क्षेत्रों के लकड़ी डिपो में लकड़ी नहीं है। इस अवसर पर प्रवक्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्या बोरस,कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी, हिम्मत सिंह, कुलवंत नेगी भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget