ठियोग उपमंडल सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को सराय हॉल ठियोग में अध्यक्ष महेंद्र प्रताप चंदेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार से पेंशन नीति पर अपनाए जा रहे रवैये पर चिंता जताई गई। साथ ही प्रदेश सरकार से नया वेतनमान तुरंत लागू करने की मांग की गई।
संघ के अनुसार पंजाब व हरियाणा अपने कर्मचारियों के लिए अपना वेतनमान बना चुके हैं। संघ ने पेंशनर्स को 5, 10 व 15 साल में पेंशन वृद्धि को मूल पेंशन में जोड़ने की मांग अभी तक पूरी न होने पर भी रोष जताया गया।
संघ ने फैसला किया कि हर साल की तरह ठियोग में 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी बुजुर्ग पेंशनर्स को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और विवाह व अन्य सामारोहों में अधिक भीड़ एकत्र न करने की अपील भी की गई।
साथ की बुजुर्ग पूर्व कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया जाए क्योंकि हिमाचल प्रदेश में यह महामारी तेजी से फैल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment