header ads

न्यू ईयर के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी, शहर के होटल पूरी तरह पैक

न्यू ईयर के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे शहर के होटल भी पैक हो गए हैं। शहर के होटलों में आक्सूपेंसी शत प्रतिशत पहुंच गई है। न्यू ईयर से पहले शिमला में बर्फबारी भी हुई है, ऐसेे सैलानी शिमला ज्यादा रुख कर रहे है।

सैलानियों के शिमला बड़ी संख्या में आने से होटल भी पूरी तरह से पैक हो गए हैं। शहर में करीब तीन सौ होटल हैं जो कि सैलानियों से भर गए हैं। शहर के अधिकतर होटलों में अब आक्यूपेंस सौ फीसदी तक पहुंच गई हैं। ऐसे में अब उन सैलानियों को ही इन होटलों में कमरे मिल रहे हैं जिन्होंने पहले से ही बुकिंग करवा रखी है। नए सैलानियों को शहर के भीतर होटल नहीं मिल रहे। ऐसे में वे शहर के बाहरी इलाकों में होटल ले रहे हैं।

शहर में लगी गाड़ियों की लाइनें
बाहरी राज्यों से सैलानी अपनी गाड़ियों में पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में गाड़ियां शहर में पहुंची। बुधवार को शोघी बैरियर से शिमला शहर में 7800 गाड़ियां दाखिल हुईं। इससे शहर में गाड़ियों की लाइनें लग गईं। शहर के भीतर ट्रैफिक जाम के कारण पुलिस ने कुछ समय तक टूटीकंडी के पास ट्रैफिक को बाईपास की डाइवर्ट किया जिससे कि संजौली और छोटा शिमला की ओर जाने वाले वाहन अंदर न जा पाएं।

पुलिस के जवान शहर में सैलानियों को गाइड करते नजर आए। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अश्विनी सूद का कहना है कि न्यू ईयर के लिए काफी संख्या में सैलानी शिमला आए हैं। इससे होटल कारोबार को भी गति मिली है। अधिकतर बुकिंग न्यू ईयर के लिए हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget