header ads

पानी का संकट, पावर कट से नहीं हुई पंपिंग, आधे शहर में नहीं हुई सप्लाई

राजधानी शिमला में बुधवार को पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। शहर को पानी की सप्लाई करने वाले दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं गुम्मा और गिरी में बिजली की सप्लाई बाधित होने पानी की पंपिंग नहीं हो पाई। इसके चलते दोनों परियोजनाओं से शहर को कम पानी मिला। बुधवार को सभी पेयजल स्रोतों से करीब 34 एमएलडी पानी ही मिल पाया जो कि आम दिनों की तुलना में नौ से दस एमएलडी कम है।

वैसे इन दिनों टूरिस्टों के आने के कारण शहर में पानी की खपत भी बढ़ गई है। मगर बिजली की सप्लाई बाधित होने से शहर को कम पानी मिल रहा है। की कमी आ रही है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई, वहीं अन्य इलाकों में पानी की टाइमिंग कम करनी पड़ी।

शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई करने वाली दो सबसे बड़ी गुम्मा और गिरी पेयजल परियोजनाओं में बिजली की सप्लाई में बाधित हो रही है। मंगलवार को भी दोनों परियोजनाओं के लिए बिजली सप्लाई दिन भर बाधित होती रही। इसके साथ ही साथ ही वोल्टेज की समस्या भी आई। इस कारण रात को दोनों परियोजनाओं से कम पानी लिफ्ट हो पाया।

शहर को गुम्मा से 14.22 एमएलडी ही पानी मिल पाया, जबकि आम दिनों में यहां से 18 से 129 एमएलडी पानी मिलता है। बुधवार को दिन भी गुम्मा में बिजली की सप्लाई में बाधा आती रही। इस कारण दोपहर बाद तक यहां से तीन से चार पंप ही चल पाए। इस कारण इससे कम पानी शहर को मिला।

{गिरी परियोजना में आई बिजली की दिक्कतः शहर को पानी की सप्लाई करने वाली दूसरी बड़ी गिरी परियोजना से शहर को बहुत कम पानी मिला। सुबह तक इस परियोजना से शहर को 13.65 एमएलडी पानी ही मिल पाया था। हालांकि आम दिनों में इस परियोजना से 17 से 18 एमएलडी पानी मिलता है।

इसके बाद बुधवार को भी यहां बिजली की दिक्कत आई। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह नौ बजे से यहां बिजली की सप्लाई में दिक्कत आने लगी। इस कारण सारे पंप बंद हो गए। दोपहर बाद बाद यहां एक पंप शुरू हुआ। परियोजना से शाम तक पानी लिफ्ट करने में दिक्कतें आईं।

कई जगह मिला नहीं तो कहीं पानी की कम की टाइमिंग

गिरी और गुम्मा परियोजनाओं से पानी कम लिफ्ट होने के कारण में पानी की दिक्कत आई। इससे विकासनर, न्यू शिमला में, कनलोग, पंथाघाटी, कगनाधार कई एरिया में सप्लाई प्रभावित हुई। वहीं शहर के कई एरिया में पानी की टाइमिंग कम करनी पड़ी।

आमतौर पर जिन जगहों पर तीन घंटे पानी की सप्लाई दी जाती है, वहां पर एक से डेढ़ घंटे तक ही पानी मिल पाया। इसी तरह कई एरिया में पानी की लाइनें जमने के कारण सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई। वैसे भी इन दिनों टूरिस्ट की संख्या बढ़ने के चलते पानी की खपत ज्यादा हो गई है। होटलों में पानी की जरूरत बढ़ गई है। मगर बिजली की सप्लाई से शहर को पानी पूरा नहीं मिल पा रहा। इससे होटलों में भी दिक्कतें आ रही हैं।

सभी परियोजनाओं से मिला मात्र 34 एमएलडी

​​​​ बुधवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 34.80 एमएलडी पानी मिला। इनमें गुम्मा से 14.22 एमएलडी, गिरी से 13.65 एमएलडी, चुरूट से 3.21 एमएलडी, सियोग से 0.16 एमएलडी, चैड़ से 0.50 एमएलडी और कोटी-बरांडी से 3.06 एमएलडी पानी शिमला शहर को मिला।

उधर एसजेपीएनएल के एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि मंगलवार से ही बिजली की सप्लाई प्रभावित होने से गुम्मा और गिरी पेयजल परियोजनाओं से पानी की पूरी पंपिंग नहीं हो पा रही। हालांकि उनका कहना है कि इससे कोई ज्यादा दिक्कत पानी की नहीं आई।

ठियोग में पानी की पाइपें जमने से आई मुश्किल

पिछले कई दिनों से ठियोग क्षेत्र में पारा काफी गिर जाने के कारण नगर के कई वार्डों में पानी की पाइपें जम गई हैं। वार्ड नंबर पांच व छह के कई आवासीय इलाकों में तो पिछले आठ से नौ दिनों से लोगों के नलों में पानी नहीं आया है। पाइपें जमने के अलावा पेयजल योजनाओं के पंप हाउसों को बिजली की कम वोल्टेज मिलने के कारण भी ठियोग नगर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

वार्ड निवासी वरुण ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी नगर की पेयजल समस्या की शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद कुछ दिन पानी ठीक से मिला लेकिन आजकल सात दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कृष्णा गली के निवासियों ने भी पेयजल की आपूर्ति सुचारू न होने की शिकायत की है।

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि पाइपें जमने की समस्या आ रही है जिसे विभाग ठीक कर रहा है। पानी के पंप चलाने के लिए दिन में चार पांच घंटे ही पूरी वोल्टेज मिल रही है जिस कारण ग्रामीण इलाकों में भी वितरण समय पर नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget