शहीर विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज आज केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण रिजुविनेशन एंड ट्रांसफोर्मेशन के लिए अटल मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राजीव आवास योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, स्वच्छ भारत मिशन जैसी कई महत्वपू्र्ण याेजनाओं की अधिकारीयों से फीडबैक लेंगे।
इन याेजनाओं पर कितना काम हाे चुका है और कितना शेष रह गया है, यह पता लगाने के लिए मंत्री ने अधिकारियाें काे प्राेगरेस रिपाेर्ट के साथ तलब किया है । साथ ही मंत्री ने अधिकारियाें काे अगले छह महीने के लिए रोडमैप तैयार करने के साथ स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। मंत्री शहरी विकास विभाग और टीसीपी विभाग के कार्याें की समीक्षा करेंगे।
15 दिन में हाेगी हर याेजना की समीक्षा
जनहित में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी याेजनाओं की अब मंत्री 15 दिन में समीक्षा करेंगे। इस दाैरान देखा जाएगा की याेजना पर कितना काम हुआ है और कितना शेष रह गया है। प्लानिंग एरिया में फ्लोर की संख्या के बारे में एनजीटी के फैसलों से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विभाग आवश्यक उपायों के लिए प्रयास कर रहा है।
सरकार ने राहत पाने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी और इस मामले में तेजी लाई जाएगी। बैठक में शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड मौजूदा परियोजनाओं और अगले छह महीनों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के बारे में एक प्रस्तुति देगा।
इसके अलावा, शहरी विकास विभाग योजनाओं को अगले छह महीनों की स्थिति रिपोर्ट और निर्धारित लक्ष्य के बारे में जानकारी देंगे। बैठक में मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री शहरी अजीविका गारंटी योजना की भी समीक्षा की जाएगी। अब तक 54 शहरी स्थानीय निकायों में 2,500 से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment