प्रभात तारा स्कूल की तत्कालीन प्राचार्या सिस्टर मेरी रावत को हटाए जाने के खिलाफ लगातार दूसरे दिन छात्राएं स्कूल पहुंचीं। लेकिन, उन्हें गेट के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। छात्राएं सुबह साढ़े 10 बजे ही स्कूल गेट के सामने पहुंच गई और गेट को धक्का देनी लगीं। लेकिन गार्ड ने गेट नहीं खोला तो जाेर-जोर से हल्ला करने लगीं। सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने पहुंचकर छात्राओं को समझा-बुझाकर वापस कर दिया।
पुलिस काे सूचना मिली थी कि छात्राएं समर्थन में रैली निकालने वाली हैं। लेकिन, छात्राओं ने बताया कि वह सिस्टर से मिलने आयीं। लेकिन, मुलाकात करने नहीं दिया गया। इसे लेकर उनमें काफी आक्रोश था। संस्थान की सोसाइटी ने सिस्टर मेरी रावत को हटाकर नई प्राचार्या की नियुक्ति की है। इसे लेकर एक दिन पहले मंगलवार को अभिभावकों ने भारी हंगामा किया था। बाद में प्रशासन को हस्तक्षेप करके मामले को सुलझाना पड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment