header ads

देश का वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस, संगठन को बनाएं मजबूत

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस व सेवादल के 98वें दल दिवस के अवसर पर स्टेशन चौक से साेमवार काे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय दीपनगर पहुंचा। वहां झण्डोतोलन के बाद सभा का आयाेजन किया गया। उधर, विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कैम्प कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अभय आनन्द ने पार्टी का झण्डा फहराया।

दीपनगर में समारोह को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत और सुदृढ़ करें। इस अवसर पर नगर कांग्रेस पूर्वी एवं मध्य के अध्यक्ष क्रमशः रविन्द्रनाथ यादव एवं संजय कुमार सिन्हा को उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष ने बधाई दी।

अजीत शर्मा के नेतृत्व में राज्य में मजबूत होगी पार्टी
कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अभय आनन्द ने कहा कि कांग्रेस आज खुद की नहीं मुल्क के वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस मौजूदा सांप्रदायिक एवं फांसीवादी सरकार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मुक्ति दिलाएगी।

देश की मजबूती के लिए कांग्रेस का मजबूत होना अतिआवश्यक है। पार्टी अजीत शर्मा के नेतृत्व में राज्य में खोयी ताकत वापस पाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि संगठन को प्रखंड से लेकर मुख्यालय तक मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।

संचालन प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे ने किया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य डा. शम्भूदयाल खेतान, प्रदेश प्रतिनिधि विनय शर्मा, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, जिला महिला अध्यक्षा कोमल सृष्टि, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश रंजन राजु, पूजा साह, सुनन्दा रक्षित, उषा रानी, मृत्युंजय सिंह, एजाज अहमद, अभिमन्यु यादव, विवेक जैन, सौरभ पारीक, सारिक खान, शिवशंकर सिन्हा, रणवीर शर्मा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress fighting for the survival of the country, strengthen the organization


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget