सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर ने बुधवार को निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रामपुर को ज्ञापन दिया। इसमें वार्ड नंबर 3 का मतदान केंद्र डीएवी स्कूल रामपुर को बनाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने कहा कि डिलिमिटेशन के बाद अस्तित्व में आए वार्ड 3 के लिए राजकीय केंद्र पाठशाला रामपुर को चिह्नित किया गया है।
जिसमे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को जाने में कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। इसलिए यहां के लिये डीएवी स्कूल रामपुर सबसे उपयुक्त है। यहां पर दर्जनभर सीसी टीवी कैमरे भी लगे हैं और नगर परिषद द्वारा भी अत्याधुनिक कैमरा लगाया गया है। इस वार्ड में साढ़े 11 सौ के मतदाता है और सभी यहीं रहते, जिससे सभी को मतदान के लिये डीएवी स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment