header ads

खनन गतिविधियों का निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे विधायक, रोके लोडेड टिप्पर

ऊना सदर से कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा खनन गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए स्वयं आधी रात को सड़कों पर उतरे। उन्होंने सोमवार आधी रात को खनन सामग्री से भरे कई टिप्परों को रोका।

इस दौरान उन्होंने टिप्परों का निरीक्षण भी किया। विधायक ने आरोप जड़ा की क्षमता से अधिक माल लोड करके खनन माफिया को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जबकि सरकार और प्रशासन माफिया के साथ मिलीभगत के चलते इन पर लगाम कसने की बजाय इन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खनन माफिया पर लगाम ना कसी गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर जन आंदोलन खड़ा करेगी। इस दौरान रायजादा ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप जड़े। िनरीक्षण में रायजादा ने पाया कि रात के समय ऊना-संतोषगढ़ की सड़कों पर ओवर लोडिड टिप्पर खनन सामग्री लेकर गुजर रहे है।

रायजादा ने आरोप जड़ा की टिप्परों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री लोड की गई। सरकार और जिला प्रशासन की खनन माफिया के साथ पूरी तरह से सांठगांठ है। आज आम आदमी का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन सड़कों पर चल रहे स्थानीय नागरिकों को रोककर उनके वाहनों के चालान कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget