header ads

केमिस्ट की झगड़े में मौत के बाद बाजार रखा बंद, दो पड़ोसियों पर हत्या का केस दर्ज

ठियोग नगर के रहीघाट में रविवार शाम जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले 58 वर्षीय केमिस्ट श्यामलाल की मौत को लेकर सोमवार को ठियोग नगर में बाजार बंद रहे। श्यामलाल की मौत के मामले में पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक शिक्षक राजेश खाची व उनके दो पुत्रों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को दोनों पड़ोसियों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ठियोग बस स्टैंड के पास केमिस्ट की दुकान करने वाले श्यामलाल बुरी तरह घायल हो गए तथा बाद में आईजीएमसी शिमला में उनकी मौत है गई। उनकी पत्नी व पुत्र को इस झगड़े में चोटें आईं लेकिन वे दोनों अब ठीक बताए जा रहे हैं।

उधर ठियोग के एसएचओ अमित यादव ने सोमवार को बताया कि श्यामलाल के शव का पोस्टमार्टम शिमला के आईजीएमसी में करवाया जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।

उधर इस घटना के बाद मृतक श्यामलाल के गांव चिखड़ व ठियोग नगर में लोगों में काफी गम व गुस्सा है। मृतक श्यामलाल ठियोग नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के परिवार से थे और नगर सहित पूरे क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget