बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार एक युवक के पांव पर चढ़ गई। इससे युवक के पांव में चोटें आई हैं। इस बारे में शिवांश ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में शिवांश ने कहा है कि वह बस स्टैंड पर विंटर फील्ड के पास सड़क किनारे खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है।
इस बीच एक तेज रफ्तार कार नंबर एचपी 14डी-0330 आई और उनके पांव पर चढ़ गई। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 279 और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment