जिला में सोमवार को 12 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। रेपिड एंटीजन टेस्ट में 10 लोगों और आरटी-पीसीआर टेस्ट में दो महिलाओं की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। सीएमओ डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 294 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पाॅजीटिव निकले।
पाॅजीटिव पाए गए लोगों में तहसील हमीरपुर के गांव टिक्कर कडरयाणा का 29 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव दरकोटी के तीन लोग 47 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक और 27 वर्षीय युवक, गांव नारा का 58 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाहिना का 57 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोटलू का 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव नारकड का 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव फरनोल का 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 48 वर्षीय व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है। सीएमओ अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में मट्टनसिद्ध की 43 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। उन्होंने एहतियात बरने की सलाह दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment