प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी से वेतनवृद्धि का लाभ मिलने लगेगा। इसके साथ ही 6 महीने के एरियर्स का भी भुगतान किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों को 1 जुलाई 2020 से मंजूर की गई वेतनवृद्धि का पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं। 6 महीने का एरियर्स भी साथ ही दिया जाएगा। इससे 4.99 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा होगा। इस पर 300 करोड़ खर्च होंगे।
वेतनवृद्धि से राजपत्रित अधिकारियों को 1900-4900, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 700-1450 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 560 रुपए का फायदा होगा। वेतनवृद्धि और एरियर्स के लिए सरकारी अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। सीएम बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को भी आश्वस्त किया था कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ने किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की वेतनवृद्धि नहीं रोकी है। शेष|पेज 6
इसका भुगतान इसी महीने से शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार 1 जनवरी 2021 से देय वार्षिक वेतन वृद्धि जनवरी 2021 में मंजूर करते हुए भुगतान जुलाई में नियमित वेतन के साथ कर दिया जाएगा। 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक लंबित एरियर्स का भुगतान जुलाई में किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 21 की वार्षिक वेतनवृद्धि 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 में ही स्वीकृत कर वेतनवृद्धि प्रमाण पत्र जारी करने को कहा है। वित्त विभाग ने भुगतान प्रक्रिया के संबंध में 3 जुलाई 2020 को दिशा-निर्देश दिए थे। उसके अनुसार ही वित्त विभाग ने केवल देय वार्षिक वेतन वृद्धि को विलंबित रखने को कहा था।
जुलाई में करीब 300 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे
राज्य सरकार अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन पर हर साल करीब 20 हजार करोड़ खर्च करती है। उन्हें लगभग तीन फीसदी वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाती है। इस तरह केवल वेतनवृद्धि पर ही लगभग 600 करोड़ रुपए लगते हैं। इस महीने वेतनवृद्धि के एरियर्स के रूप में छह महीने का भुगतान 300 करोड़ किया जाएगा। इसके बाद जुलाई में भी करीब 300 करोड़ ही बांटे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment