header ads

बाढ़ राहत राशि से वंचित महिलाओं ने सीओ काे कार्यालय में 2 घंटे घेरा

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को रामपुर कृष्ण पंचायत के बाढ़ राहत राशि से वंचित महिलाओं ने सीओ को उनके कार्यालय में ही दो घंटे तक घेरे रखा और हंगामा किया। महिलाएं काफी आक्रोशित थी। बाढ़ राहत राशि के 6000 रुपए अब तक नहीं मिलने की शिकायत कर रही थी।

इसके पहले भी गत माह इसी पंचायत के वार्ड संख्या 2, 3, 5, 6 की महिलाओं ने मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया था, पर उनकी समस्या का समाधान नहीं सका। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भी महिलाओं ने एक दिवसीय धरना दिया, परंतु महिलाओं की जिलाधिकारी से बात नहीं हो सकी।

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकू देवी के नेतृत्व सीओ का घेराव कर रही शैल देवी, राज कुमारी देवी, शारदा देवी द्वय, इंदु देवी, कलशिया देवी आदि ने बताया कि 40 लोगों का नाम वार्ड द्वारा दिए लिस्ट में शामिल है, किंतु एंट्री लिस्ट में गायब कर दिया गया। क्योंकि हमलोगों ने वार्ड द्वारा लिए जा रहे घुस का विरोध किया था।

सभी राहत राशि की मांग अथवा दोषी वार्ड सदस्य और मुखिया पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी थी। बताते चले कि वार्ड 01 के सदस्य का घुस लेते वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तत्कालीन डीएम के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अंचलाधिकारी ने कहा कि मामला डीडीसी एवं जिलाधिकारी के पास जा चुका है। निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से पीड़ितों में आक्रोश
2020 के बाढ़ राहत की राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला उजागर हो रहा है। वहीं जनप्रतिनिधियों व अंचलाधिकारी कार्यालय के लापरवाही व उदासीन रवैया के कारण अब सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को राहत की राशि नहीं मिल पाई है। प्रखंड के साहिलाबल्ली पंचायत के वार्ड संख्या 6,9,10,13 के सैकड़ों परिवारों को साजिश के तहत अब तक बाढ़ की राहत से वंचित रखा गया है।

शनिवार को बाढ़ राहत राशि से वंचित साहिलाबल्ली पंचायत के राजीव शर्मा, निशांत कुमार, सरस्वती कुमारी, अविनाश कुमार, रामप्रीत दुबे, संजय दुबे, राजीव दुबे, नागेंद्र पांडेय, रामेश्वर पांडेय समेत करीब एक सौ लोगों ने अंचलाधिकारी व जिलाधिकारी को आवेदन देकर बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सकरा में सीओ का घेराव करती बाढ़ पीड़ित महिलाएं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget