राज्य चुनाव आयाेग ने राज्य सरकार काे 25 जनवरी काे मनाए जाने वाले स्टेट हुड कार्यक्रम करने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने टेंडर टेंट हाउस और एलईडी स्क्रीन के लिए परमिशन मांगी थी। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस समाराेह की तैयारियाें के लिए टेंडर की परमिशन मांगी थी जाे दे दी गई है। 25 जनवरी काे पूर्ण राज्यत्व दिवस जिला स्तर पर भी मनाया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगा कर प्रदेश के हर नागिरक काे इस समाराेह में शामिल किया जाना है।
विदेशाें से आने वाले सेब के पाैधाें काे एक साल तक बागवानी विभाग की निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए सेब के पाैधाें काे क्वारेंटिन किया जाएगा। सेब के पाैधाें काे क्वारेंटाइन में रखने के लिए बागवानी विभाग ने आयाेग से प्रदेश में अलग अलग जगहाें पर केंद्र खाेलने की मंजूरी मांगी थी। यह मंजूरी विभाग काे मिल गई है। आयाेग का कहना है कि बागवानी विभाग के काेराेड़ाें रुपए के प्राेजेक्ट काे देखते हुए विदेशाें से आने वाले सेब के पाैधाें काे केंद्र में रखने की मंजूरी दी गई है।
पहले राज्य चुनाव आयाेग ने एक बैलेट पेपर पर दस तक ही ऑप्शन रखी थी। लेकिन प्रदेश की कई पंचायतें ऐसी है जहां पर दस से ज्यादा प्रत्याशी है। आयाेग ने उन जगहाें पर बेलेट पेपर की प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। आयाेग की माने ताे कई जगहाें पर 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़ें है ताे कई जगहाें पर 12 प्रत्याशियाें चुनाव लड़ रहे है। आयाेग ने इसकी व्यवस्था कर दी है।
59 वनरक्षकाें काे प्रमाेट करने की भी मिली मंजूरी...
राज्य चुनाव आयाेग ने 59 वन रक्षकाें काे रेंज ऑफिसर के पद पर प्रमाेट करने की मंजूरी दे दी है। जंगलाें काे संभावित आग से बचाने के लिए वन विभाग ने वन रक्षकाें काे प्रमाेट करने की परमिशन आयाेग से मांगी थी ताकि काम प्रभावित न हाे। यह परमिशन विभाग काे मिल गई है।
11 जनवरी तक बंद रहेंगे शराब के ठेके...
शहरी निकायाें के चुनाव काे देखते हुए 11 जनवरी तक संबंधित क्षेत्राें में शराब के ठेके बंद रहेंगे। चुनाव के दाैरान प्रत्याशी मतदाताओं काे किसी तरह का लालच न दे सके इसे ध्यान में रखते हुए अयाेग ने 11 जनवरी तक शराब के ठेकाें काे बंद रखने के आदेश जारी किए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment