ठियोग, ठियोग नगर परिषद के चुनावों के लिए रविवार को 6 वार्डों में 61.38 फीसदी मतदान हुआ। वार्ड एक मे निर्विरोध चुनाव के चलते वोट नहीं पड़े। सबसे अधिक वोट वार्ड छह में 443 में से 301 पड़े। वार्ड दो में 458 में से 285, वार्ड 3 में 423 में से 226, वार्ड पांच में 308 में से 208, वार्ड 6 में 348 में से 185 और वार्ड सात में कुल 367 में से 237 मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतों की गिनती ठियोग के निकट जैस स्थित आईटीआई परिसर में की गई।
रामपुर बुशहर, नगर परिषद रामपुर के चुनाव में 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नौ वार्डों के लिए नौ मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। कुछ बुजुर्गों को जहां उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया, वहीं शारीरिक रूप से अक्षम लोगों ने भी मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। इस चुनाव में 1362 महिला व 1577 पुरुष मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक कुल 5157 मतदाताओं में से 2939 मतदाता पोलिंग बूथ तक पहंुचे। रोहड़ू नप में 61.44 फीसदी मतदान हुअा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment