शिमला पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसके तहत पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों में कुल 72 बोतलें शराब बरामद की है। इनमें न्यू शिमला में पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतलें शराब की पकड़ी। सब्जी में मंडी के पास एक ढाबे से पुलिस ने 12 बोतलें, सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति से भी 12 बोतलें शराब बरामद की गई।
इसी तरह यूएस क्लब के पास भी एक व्यक्ति को पुलिस ने 13 बोतलें शराब के साथ पकड़ा है। लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस ने भराड़ी मोड़ के पास भी पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को 12 बोतलें शराब के साथ पकड़ा है। धामी पुलिस ने भी टिक्कर घाटी में एक व्यक्ति के बोरू से 12 बोतलें शराब बरामद की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment