header ads

82 ग्राम से अधिक चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

मादक द्रव्यों की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में शिमला पुलिस कामयाबी मिली है। पुलिस दो अलग-अलग मामलों में 82 ग्राम से अधिक चरस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना के तहत पुलिस ने दो अलग मामलों में दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। पहले मामले में सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति के पास से 41.620 चरस बरामद की गई । बताया जा रहा है कि देर रात को सदर थाना पुलिस की एक टीम सब्जी मंडी की ओर पैट्रोलिंग पर थी।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। इससे पुलिस को उस पर संदेह हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति की तलाशी तो उसके पास से 41.62 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी की पहचान अफरोज खान (45) के तौर पर हुई जो कि कृष्णानगर में रहता है।


वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने कालीबाड़ी के पास एक युवक को चरस के साथ पकड़ा। पुलिस की टीम कालीबाड़ी की ओर पैट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 30.85 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।

आरोपी की युवक की पहचान ठियोग निवासी राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि ये चरस कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget